1 करोड़ की नौकरी जगह 50 लाख की नौकरी करेंगे IIT के छात्र
कानपुर। अगर आपको कोई एक करोड़ की सालाना नौकरी का ऑफर दे तो आप क्या करेंगे? आपका जवाब शायद कुछ ऐसा होगा कि आप इस नौकरी के लिए फौरन हां कर देंगे। लेकिन कानपुर आईआईटी में पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरान कर देगा।

यहां पर चार छात्रों ने एक करोड़ की नौकरी वाले ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया। इन छात्रों को और ज्यादा पढ़ने की ख्वाहिश है और इसी वजह से वे फिलहाल नौकरी नहीं करना चाहते हैं।
मल्टीनेशनल कंपनी ने दिया था ऑफर
आईआईटी कानपुर की प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रोफेसर दीपू फिलिप की ओर से जानकारी दी गई है कि इन छात्रों में से चार लड़के हैं और एक लड़की है। इन्होंने किसी भी कंपनी को ज्वॉइन करने की बजाय उच्च शिक्षा को तरजीह दी और इसी वजह से नौकरी के ऑफर को ठुकरा दिया।
फिलिप की ओर से इन छात्रों का नाम बताने से साफ इंकार कर दिया गया। कानपुर आईआईटी में इस समय कैंपस प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं और यह वाकया बुधवार का है।
फिलिप की ओर से बताया इन स्टूडेंट्स को जो ऑफर एक मल्टीनेशनल कंपनी की ओर से दिया गया था, उसके तहत इन्हें 150,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की गई थी। यह रकम करीब 93 लाख प्रति वर्ष के करीब है।
इस पैकेज में इन चारों को इनसेंटिव्स और पर्क्स भी दिए जाने थे। इन सबको मिलाकर इनकी सैलरी करीब एक करोड़ रुपए तक पहुंच जाती।
मन के मुताबिक नहीं नौकरी
फिलिप की मानें तो एक लड़की और लड़के ने यह कहते हुए मना कर दिया कि जो जॉब उन्हें ऑफर की जा रही है वह, उनके इच्छा के अनुकूल नहीं है। ऐसे में वह चाहते हैं कि वह अपनी व्यावसायिक योग्यता को और बढ़ाएं।
इन दोनों ने एक करोड़ की बजाय 50 लाख रुपए वाली जॉब के ऑफर को स्वीकार किया है। बाकी के दो स्टूडेंट्स अपनी हायर स्टडीज पर ध्यान लगाना चाहते हैं।
वहीं दूसरी तरफ आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को अब तक का सबसे हाई पैकेज वाली जॉब का ऑफर दिया गया है। यहां के एक छात्र को 1.54 करोड़ रुपए का जॉब ऑफर दिया गया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications