kanpur encounter: अपनी मां से कई बार मारपीट कर चुका है विकास दुबे, बहनोई ने कहा- अब मिला तो जान ले लूंगा

कानपुर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित हिस्ट्री शीटर विकास दुबे अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। विकास से जुड़े लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच शिवाली थाने में बीते तीन दिन से पूछताछ के लिए लाए गए विकास के बहनोई दिनेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। दिनेश तिवारी ने बताया कि विकास से उनका कोई संपर्क नहीं, वो हमेशा गाली देता था। दिनेश ने कहा कि ​विकास ने जो काम किया है, उसके लिए हम कानून तोड़कर उसे मार देते।

विकास की भांजी बोली- नर्क क​र दिया जीवन

विकास की भांजी बोली- नर्क क​र दिया जीवन

'न्यूज18' की खबर के मुताबिक, दिनेश तिवारी, विकास दुबे के बहनोई हैं। दिनेश ने बताया कि विकास अपनी मां को बई बार मार चुका है। उनके पिताजी विक्षिप्त रहते हैं, दवा के बल पर चल रहे हैं, नहीं तो अब तक दुनिया छोड़ चुके होते। दिनेश ने बताया​ ​कि करीब पांच साल पहले से ही विकास और उनके पिता से संपर्क खत्म है। विकास हमेशा गाली देता था, इसलिए उन्होंने जाना बंद कर दिया। विकास की बहन चंद्रकला का भी कहना है कि उन्हें विकास से मिले पांच साल हो गए। चंद्रकला ने बताया कि तीन भाई में से एक की मौत हो गई। अब 2 भाई बचे हैं। विकास की भांजी ने कहा कि पुलिस को उचित कार्रवाई करना चाहिए, जो हमें जीने न दे उससे क्या लेना देना। विकास मामा ने हम लोगों का जीवन नर्क कर दिया है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter:एक और बड़ा खुलासा,रेड से पहले काटी थी Vikas Dubey के गांव की बिजली | वनइंडिया हिंदी
    विकास के घर में मिले हथियार, गोला-बारूद

    विकास के घर में मिले हथियार, गोला-बारूद

    घटना के बाद से ही हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे फरार है। पुलिस की 60 टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा 500 लोगों के फोन सर्विलांस पर हैं। पुलिस को आशंका है कि वह दूसरे राज्यों में छिपा हो सकता है। लिहाजा कई पुलिस की टीम नया राज्यों में भी उसकी तलाश कर रही हैं। बता दें, शनिवार को विकास दुबे का घर जमींदोज कर दिया गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि विकास के घर से पुलिस को हथियार और विस्फोटक मिले हैं। उसने हथियार और कारतूस घर की दीवार में चुनवाए थे। एसपी कानपुर देहात बीके श्रीवास्तव ने बताया कि विकास दुबे के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इनमें से कुछ हथियार विकास के गुर्गों के नाम पर थे, लेकिन इनका इस्तेमाल विकास ही करता था। विकास दुबे नक्सलियों की तरह रहता था।

    फरार अपरधियों की तलाश में जुटी है पुलिस

    फरार अपरधियों की तलाश में जुटी है पुलिस

    बता दें, विकास दुबे के मामा को मारा गया है उसके पास 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद हुई है। एक अपराधी मुठभेड़ में घायल हुआ है, जो पिछले 25 साल से विकास के घर में ही रहता था। इस पर भी 25 हजार रुपए का इनाम था। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि जो अपराधी फरार है उनको पकड़ने के लिए हमारी टीमें लगी हुई है। एसटीएफ भी लगी है, उम्मीद है कि अतिशीघ्र अच्छे परिणाम मिलेंगें।

    {quiz_85}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+