कानपुर: बर्खास्त हुआ MBA की छात्रा से अश्लील बातें करने वाला प्रोफेसर, कॉलेज में एंट्री भी हुई बैन
कानपुर, 04 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एमबीए फर्स्ट इयर की छात्रा ने अपने असिस्टेंट प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगाए थे। छात्रा का कहना था कि प्रोफेसर पढ़ाई के बहाने मुझे वॉट्सएप कॉल करते है, और अश्लील बातें करते हैं। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में एक शिकायती पत्र दिया था। तो वहीं, अब कॉलेज प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर संजीव मिश्र के खिलाफ एक्शन लिया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पीड़ित छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है और कानपुर के मशहूर एचबीटीआई कॉलेज में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस कमिश्नर के यहां दिए अपने एक शिकायती पत्र बताया था कि एचबीटीआई कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफसर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन कर मुझसे गंदी बाते हैं। जब भी अश्लील बातें करते हैं तो वॉट्सएप कॉल करते हैं क्यों कि वॉट्सएप कॉल रेकार्ड नहीं होती है। प्रोफेसर की इन्ही हरकतों की वजह से छात्रा डिप्रेशन में चली गई। उसने अपने पैरेंट्स और दोस्तों को बताया। इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिली है।
जबरन बनाया 'आई लव यू' बोलने का दबाव
छात्रा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर वॉट्सएप कॉल पर बदतमीजी की सारी हदें पार कर देते थे। वो फिजिक्ल रिलेशनशिप की बातें करने लगते थे। उन्होंने कई बार अकेले मिलने का दबाव भी बनाया था। इसके साथ बीते 14 फरवरी को जबरन आई लव यू बोलने का दबाव भी बनाया था। पीड़ित छात्रा ने बताया कि कई बार मैंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रर्चाय और कुलपति को ई-मेल भेज कर की। लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
कॉलेज प्रशासन ने किया प्रोफेसर को बर्खास्त
कॉलेज प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर संजीव मिश्र के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे पद से बर्खास्त कर दिया है। इतना ही नहीं, कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को कैंपस में प्रवेश करने से भी मना कर दिया है। साथ ही संस्थान के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप से भी हटाते हुए नए प्रॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन के इस कदम से छात्र बेहद खुश हैं। हालांकि, इस मामले पर एसोसिएट प्रोफेसर संजीव मिश्र ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और वो लड़की से बात कर सॉरी बोलकर उसकी गलतफहमी को दूर करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications