Kanpur: हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंचीं 12वीं की पांच छात्राएं, टीचर ने टोका तो भड़क गईं वो
Kanpur News: हिजाब विवाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। जी हां..उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पांच छात्राएं अचानक हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई। हिजाब पहनकर पांच छात्राएं कॉलेज आई, जिन्हें टीचर ने गेट पर रोक दिया। इस दौरान टीचर ने उन्हें यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा।
स्कूल ड्रेस कोड में आने को कहा तो छात्राएं भड़क गईं और उन्होंने स्कूल गेट पर हंगामा कर दिया। जब यह मामला स्कूल की प्रिंसिपल के पास पहुंचा तो उन्होंने छात्राओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन, छात्राएं समझने के लिए तैयार नहीं हुई। छात्राओं का कहना था कि हिजाब पहनकर ही स्कूल आएगी...नहीं तो हमारा नाम स्कूल स काट दिया जाए।

छात्राओं के हंगामे के बाद प्रिंसिपल ने उनके अभिभवकों को स्कूल बुलाया। यह मामला कानपुर के बिल्हौर इंटर कॉलेज का है। खबर के मुताबिक, 12वीं कक्षा की पांच छात्राएं हिजाब पहनकर अचानक स्कूल पहुंच गई। लड़कियों को हिजाब में देखकर स्कूल टीचर ने उन्हें क्लास में आने से मना कर दिया।
साथ ही, इस बात की जानकारी प्रिंसिपल सुधीर यादव को दी गई। इस दौरान प्रिंसिपल ने भी छात्राओं को समझाय और हिजाब पहनकर स्कूल न आने की सलाह दी। जिसके बाद छात्राएं भड़क गई और उन्होंने कहा कि वो स्कूल आएंगी तो हिजाब पहनकर ही आएंगी। नहीं तो आएंगी और स्कूल से चली गईं।
इसके बाद प्रिंसिपल ने छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया और स्कूल में हिजाब के प्रतिबंध के बारे में बताया। प्रिंसिपल ने साफ किया है कि सभी लड़कियों को एक ही ड्रेस में कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद प्रिंसिपल ने उनके अभिभावकों को स्कूल के ड्रेस कोड और उसके पालन पर चर्चा करने के लिए बुलाया।
प्रिंसिपल सुधीर यादव ने कहा, "बच्चों के माता-पिता को समझाया गया कि नया नाम नहीं रखा जा सकता है क्योंकि लड़कियां पहले से ही यूनिफॉर्म में आ रही थीं। इसपर उनके परिजन मान गए हैं, जो लड़कियां हिजाब पहनकर आई थी अब वहीं ड्रेस में आती हैं।
हालांकि, इस मामले में एसडीएम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने हाँ कि मामला जानकारी में आया है, लेकिन अभी किसी तरफ से हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications