यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू राधिका का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू राधिका महाना का रविवार की देर रात निधन हो गया। सतीश महाना के बेटे करन की पत्नी राधिका को कैंसर था। वह लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। सतीश महाना के मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि राधिका बीमार चल रहीं थी और एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। राधिका को एक बेटी और एक बेटा है। राधिका का अंतिम संस्कार सिद्धनाथ घाट पर किया जाएगा।
बहू के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाएंगे कैबिनेट मंत्री
योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की बहू राधिका के निधन की सूचना सोमवार की सुबह मिली। इसके बाद लाल बंगला स्थित आवास पर शोक संवेदना जताने वाले पहुंचने लगे। परिजनों ने कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने की अपील की। राधिका महाना का अंतिम संस्कार सिद्धनाथ घाट पर किया जाएगा। हालांकि, सतीश महाना बहू के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।
कोरोना के संक्रमण से लड़ रहे हैं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना
दरअसल, सतीश महाना इस समय कोरोना संक्रमण से लड़ गए हैं। बीते 29 अगस्त को सतीश महाना में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सतीश महाना होम आइसोलेशन में लखनऊ में हैं। सतीश महाना के मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि राधिका का इलाज अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। राधिका को एक बेटी और एक बेटा है। भाजपा विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने ट्वीट किया, 'ईश्वर न करे कभी किसी के जीवन में ऐसा पल आए इतनी कम उम्र में योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जी की बहू, करन महाना की पत्नी राधिका हम लोगों के बीच नहीं रही। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे तथा परिजनों को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दे।'
औद्योगिक विकास मंत्री सतीशा महाना कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- संपर्क में आने वाले जांच करवा लें