जमीन हथियाने के लिए धोखे से करवा दी भाई की नसबंदी, दो दिन बाद ऐसे सामने आई हकीकत

कानपुर। यूपी के कानपुर में चचेरे भाई ने जमीन हथियाने के लिए युवक की नसबंदी करा दी, जिससे उसकी औलाद पैदा न हो सके। जब वंश आगे नहीं बढ़ेगा तो जमीन उसके बेटों के हिस्से में आ जाएगी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव का है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

माधुरी देवी के पति की मौत 10 साल पहले हो गई थी। बेटी की शादी हो चुकी है। माधुरी 22 वर्षीय बेटे आनंद के साथ रहती हैं। गांव में इनके पास चार बीघा खेती और 83 गज का एक प्लाट है, जिस पर यह मकान बना कर रह रही हैं। पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई शिवनाथ उनकी यह संपत्ति हथियाना चाहता है।

अस्पताल ले जाकर करवाई नसबंदी

अस्पताल ले जाकर करवाई नसबंदी

14 अगस्त को आनंद किसी काम से डबल पुलिया जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में शिवनाथ अपने तीन साथियों के साथ मिला और बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे जेएल रोहतगी अस्पताल ले गया। आरोप है कि यहां पर डरा धमकाकर उसे भर्ती कराया गया और जबरन उससे एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया। इसके बाद इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया गया। होश में आने के बाद देर शाम वह घर पहुंचा और पूरी घटना मां को बताई।

दो दिन बाद सामने आई हकीकत

दो दिन बाद सामने आई हकीकत

दो दिन बाद मां उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पता चला कि आनंद की नसबंदी हो चुकी है। कई दिन भटकने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित की मां ने अधिकारियों से गुहार लगाई। मामले की जांच सीओ कल्याणपुर अजय कुमार को दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+