बहन की कोरोना से मौत के बाद ब‍िगड़ी भाई की न‍ीयत, भांजी ने बताई मामा की करतूत

कानपुर, मई 14: यूपी के कानपुर में रिश्‍तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना से महिला की मौत के बाद उसके भाई ने 12 लाख रुपए के जेवर और कैश हड़प ल‍िया। ये जेवर और कैश बहन ने अस्‍पताल में भर्ती होने से पहले अपने भाई को द‍िया था। मृतक महिला के बच्चों ने अपने मामा के खिलाफ कानपुर के कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के बच्चों का कहना है कि जब उनके मामा को सजा नहीं मिलेगी वो यहां से नहीं जाएंगे। पुल‍िस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

brother grabs sister jewelry and case after her death from coronavirus in kanpur

मुंबई से कानपुर आई थी महिला

मुंबई के मीरा रोड पर रहने वाली युवती ने बताया कि कानपुर के कल्याणपुर में उसका ननिहाल है। युवती ने बताया कि उसकी मां 25 अप्रैल को मुंबई से अपने भाई अजय के घर आई थी। यहां पर उन्‍हें कोरोना हो गया। कंट्रोल रूम की एंबुलेंस से उन्हें उर्सला जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। युवती ने बताया कि उनकी मां को अस्पताल में ले जाने से पहले भाई अजय ने उनका सारा जेवर और पैसा अपने पास रखवा लिया।

पैसों और जेवर पर खराब हुई भाई की न‍ीयत

मां के अस्‍पताल में एडम‍िट होने की सूचना पर वे लोग तुरंत फ्लाइट से कानपुर आ गए और यहां होटल में रुककर अपनी मां का इलाज कराने लगी। इलाज के दौरान 5 मई को महिला की मौत हो गई। आरोप है कि मामा की नियत बहन के जेवर और पैसों पर खराब हो गई। युवती ने बताया क‍ि मां का दाह संस्कार करने के बाद जब उसने अपने मामा से जेवर और पैसे मांगे तो मामा ने भांजी को धमकी देकर कुछ भी देने से इनकार कर दिया। युवती ने मामा से हाथ जोड़कर कई बार पैसे मांगे, लेकिन उन्‍होंने इनकार कर दिया। मजबूर होकर उन्होंने अपने मामा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पास 2 लाख का कैश और 12 लाख के जेवर थे जो उसने पहन रखे थे। भांजी ने अपने मामा और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है, अब पुलिस की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+