कानपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कानपुर: दुल्हन ने रोका छठवां फेरा, बोली- काला है दूल्हा नहीं करूंगी शादी

Google Oneindia News

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी करने से करने से इनकार कर दिया। दरअसल, कानपुर जिले के सचेंडी के छीतेपुर गांव में शनिवार को बारात आईं थी। जयमाल के बाद देर रात मंडप की रस्म शुरू हुईं। छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन अचानक रुक गई और शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद हड़कंप मच गया। दुल्हन को उसके घर के बड़े बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, लेकि वे नाकाम रहे।

छठा फेरा लेने से किया इनकार

छठा फेरा लेने से किया इनकार

सचेंडी थाना क्षेत्र के छीतेपुर गांव में एक किसान ने अपनी बेटी की शादी बिठूर के नारामऊ निवासी महेंद्र से तय की थी। शनिवार को बारात बैंडबाजे के साथ वधु के घर पहुंच गई। वधु पक्ष ने बारातियों को भरपूर स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार की रस्म के बाद खान-पान और जयमाल का कार्यक्रम हुआ। देर रात शादी की रस्‍में भी हुईं। वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच मंडप में छह फेरे पूरे होते ही दुल्हन एकाएक रुक गई। सिर से घूंघट उठाते हुए बोलीं, शादी नहीं करूंगी। इससे हड़कंप मच गया।

शादी के मंडप में बताई वजह

शादी के मंडप में बताई वजह

मां-बाप ने वजह पूछी तो बताया कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। इतना ही नही दूल्हे ने लड़खड़ाते हुए 6 फेरे लिए है और वह काला है। दुल्हन के शादी करने से इनकार करने पर मंडप में हड़कंप मच गया। लड़की के परिजनों रिश्तेदारों तथा वर पक्ष के बुजुर्ग लोगों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अटल रही और शादी के लिए राजी नहीं हुई।

पुलिस थाने पहुंचा मामला

पुलिस थाने पहुंचा मामला

दुल्हन के शादी से इनकार करने करने के इस फैसले का वर पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला पुलिस थान तक जा पहुंचा वहां भी घंटो तक दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दुल्हन को समझाने का यह प्रयास भी असफल रहा। जब दोनों पक्षों के मध्य हुई बातचीत से कोई हल नहीं निकला तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिया गया सामान वापस कर दिया और बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई।

Comments
English summary
Bride refuses to marry in Kanpur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X