कानपुर : पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की हत्या, भाजपाईयों ने घेरा थाना, चार हिरासत में

कानपुर देहात, 06 मार्च: कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंबरेश तिवारी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा अंबरेश सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का विरोध कर रहे थे। तभी बस्ती के लोगों ने ईंट-पत्थरों से उनपर हमला कर दिया। घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता भी भाजपा नेता हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया। सीओ प्रभात कुमार सिंह ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया, हमले में घायल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Kanpur में BJYM के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या, BJP का हंगामा | वनइंडिया हिंदी
    BJYM leader killed in kanpur dehat

    राजेंद्र नगर, पुखरायां कस्बा के रहने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र अंबरेश तिवारी उर्फ मुनि (30) भाजयुमो उपाध्यक्ष रह चुके थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम अंबरेश अपने साथियों के साथ सघन क्षेत्र विकास समिति की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान समिति की बिल्डिंग के पास सड़क किनारे बस्ती के लोग सरकारी जमीन पर अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया। हमले में अंबरेश बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उनके साथी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाई ने अंबरेश को उठाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने अंबरेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने की वजह से मौत हुई है।

    इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया, हमले में घायल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने बताया कि बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित परिवार की ओर से जो भी तहरीर मिलेगी उसके हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+