लोकसभा चुनाव 2019: ये कुर्सी मोदी को दोबारा बनाएगी पीएम! भाग्यशाली मानती है BJP
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में 8 मार्च को होने वाली पीएम मोदी की रैली से पहले एक बार फिर लकड़ी की कुर्सी चर्चा का केंद्र बन गई है। इस कुर्सी को जीत के लिए शुभ मानकर एक बार फिर 2019 की इस चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए मंच तक ले जाया जाएगा।

कुर्सी को माना जाता है भाग्यशाली
बता दें कि साल 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए इस कुर्सी को भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि पीएम मोदी ने इस कुर्सी का इस्तेमाल 2014 लोकसभा चुनाव से पहले अक्टूबर 2013 और 2017 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2016 में किया था। जिसपर बैठकर जीत का आव्हान सफल साबित हुआ था। तब से 2014 में लोकसभा की जीत के बाद भाजपा नेता इस कुर्सी शुभ मानते हैं।

पार्टी नेताओं ने लगा डाली थी कुर्सी की बोली
2014 की सत्ता हासिल करने के बाद इस कुर्सी को हासिल करने के लिए पार्टी नेताओं ने बोली तक लगा डाली थी, लेकिन कानपुर पदाधिकारियों ने कुर्सी को हमेशा के लिए प्रधानमंत्री के नाम संजो दिया गया। अब एक बार फिर रैली में इसी कुर्सी को प्रधानमंत्री के बैठने के लिए रखा जाएगा। पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि अब पीएम मोदी की रैली के लिए कुर्सी को फिर से पॉलिश की जा रही है। यह तीसरी बार होगा जब पीएम मोदी 2013 से भाजपा कार्यालय में रखी गई इस कुर्सी का इस्तेमाल किया जाएगा। मैथानी ने कहा कि 2013 में पीएम मोदी की रैली में लगभग 7 लाख लोगों की भीड़ आई थी।












Click it and Unblock the Notifications