कानपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर क्या बोले भाजपा सांसद?

Google Oneindia News

कानपुर। सोनिया गांधी को कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर कानपुर के भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वो सत्ता में होतीं तो खुद को भारत रत्न घोषित कर चुकी होतीं। वो विपक्ष में हैं, इसलिए खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित करके उन्हें संतोष करना पड़ा।

bjp mp satyadev pachauri statement on sonia gandhi

'सोनिया गांधी को था डर'

सांसद ने अपनी इस टिप्पणी को ट्विटर पर ट्वीट कर दिया। सांसद के इस ट्वीट पर जब उनसे सोनिया गांधी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भावावेश में आकर त्याग पत्र दे दिया था। राहुल गांधी सफल नहीं रहे और वो किसी दूसरे को सत्ता देना नहीं चाहते थे। कांग्रेस की बागडोर नेहरू खानदान में ही रहे नहीं तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, इसका डर सोनिया गांधी को था इसलिए योजना बनाकर उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया। कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर धोखा दिया जा रहा है उन्हीं को ही आगे अध्यक्ष बनाया जाएगा।

फिर से सोनिया गांधी के हाथ में कांग्रेस पार्टी की कमान

बता दें, एक बार फिर से सोनिया गांधी के हाथ में कांग्रेस पार्टी की कमान आ गई है। करीब 72 दिनों की लंबी जदोजहद के बाद फिर से पार्टी का दारोमदार सोनिया गांधी को सौंप दिया गया है। राहुल गांधी ने 2019 के चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से राहुल गांधी के मान मनौव्वल का दौर चल रहा था, लेकिन राहुल नहीं माने और माथापच्ची के बाद एक बार फिर से उनकी मां सोनिया गांधी के ही कंधे पर पार्टी की जिम्मेदारी आ गई है।

<strong>ये भी पढ़ें: बिजनौर: अवैध संबंधों-दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, बुरी तरह की पिटाई</strong>ये भी पढ़ें: बिजनौर: अवैध संबंधों-दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, बुरी तरह की पिटाई

Comments
English summary
bjp mp satyadev pachauri statement on sonia gandhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X