Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर क्या बोले भाजपा सांसद?

कानपुर। सोनिया गांधी को कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर कानपुर के भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वो सत्ता में होतीं तो खुद को भारत रत्न घोषित कर चुकी होतीं। वो विपक्ष में हैं, इसलिए खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित करके उन्हें संतोष करना पड़ा।

bjp mp satyadev pachauri statement on sonia gandhi

'सोनिया गांधी को था डर'

सांसद ने अपनी इस टिप्पणी को ट्विटर पर ट्वीट कर दिया। सांसद के इस ट्वीट पर जब उनसे सोनिया गांधी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भावावेश में आकर त्याग पत्र दे दिया था। राहुल गांधी सफल नहीं रहे और वो किसी दूसरे को सत्ता देना नहीं चाहते थे। कांग्रेस की बागडोर नेहरू खानदान में ही रहे नहीं तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, इसका डर सोनिया गांधी को था इसलिए योजना बनाकर उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया। कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर धोखा दिया जा रहा है उन्हीं को ही आगे अध्यक्ष बनाया जाएगा।

फिर से सोनिया गांधी के हाथ में कांग्रेस पार्टी की कमान

बता दें, एक बार फिर से सोनिया गांधी के हाथ में कांग्रेस पार्टी की कमान आ गई है। करीब 72 दिनों की लंबी जदोजहद के बाद फिर से पार्टी का दारोमदार सोनिया गांधी को सौंप दिया गया है। राहुल गांधी ने 2019 के चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से राहुल गांधी के मान मनौव्वल का दौर चल रहा था, लेकिन राहुल नहीं माने और माथापच्ची के बाद एक बार फिर से उनकी मां सोनिया गांधी के ही कंधे पर पार्टी की जिम्मेदारी आ गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+