कानपुर: एक महीने से लड़की का पीछा कर रहा था भाजपा नेता, सरेआम जूते-चप्पलों से हुई पिटाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती ने भाजपा नेता को सरेआम जूते-चप्पल और लात-घूंसों से पीट दिया। आरोप है कि भाजपा नेता करीब एक महीने से उसका पीछा कर रहा था और दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती ने अपने घरवालों को जानकारी दी। इसके के बाद आरोपी भाजपा नेता को सरेराह रोकर पीटा गया। युवती और उसके घरवालों ने भाजपा नेता को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में कल्याणपुर इंस्पेटर का कहना है फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें, भाजपा नेती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

Recommended Video

    कानपुर: एक महीने से लड़की का पीछा कर रहा था भाजपा नेता, सरेआम जूते-चप्पलों से हुई पिटाई
    एक महीने से युवती का पीछा कर रहा था भाजपा नेता

    एक महीने से युवती का पीछा कर रहा था भाजपा नेता


    आरोपी मनीष पांडेय गोविंदनगर विधानसभा सीट के कल्याणपुर से बीजेपी सेक्टर अध्यक्ष बताया जा रहा है। युवती के परिजनों के मुताबिक, भाजपा नेता करीब एक महीने से युवती का पीछा कर रहा था। वह उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। बुधवार को युवती ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने प्लानिंग के तहत भाजपा नेता को बीच रास्ते में ही पकड़ लिया। युवती ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भाजपा नेता मनीष पांडेय की जूते-चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    बता दें, प्लानिंग के तहत युवती ने खुद की मनीष को मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही मनीष बताई गई जगह पर मिलने पहुंचे युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीष बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान हरे रंग का कुर्ता और जींस पहने एक शख्स ने बाइक से धक्का देकर गिरा दिया और मनीष को पीटना शुरू कर दिया।

    आरोपी भाजपा नेता ने क्या कहा?

    आरोपी भाजपा नेता ने क्या कहा?

    उधर, आरोपी भाजपा नेता मनीष पांडेय का कहना है कि वह एक महीने से युवती से बातचीत कर रहा था। उसने ही मिलने के लिए बुलाया था। जब मिलने के लिए पहुंचा तो मेरे साथ मारपीट की गई। मनीष ने कहना है कि किसी के भड़काने या किसी के कहने पर उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+