कानपुर में एक और बड़ा हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 5 लोगों की गई जान
कानपुर, 02 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीती रात एक के बाद एक दो बड़े सड़क हादसों ने दर्जनों लोगों की जान ले ली। पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कानपुर के घाटमपुर इलाके में 26 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उसके बाद एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर के डीएम विशाल जी अय्यर ने बताया कि अहिरवन ब्रिज पर यह हादसा बीती रात हुआ है जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायलों को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल भेज दिया गया है।
Recommended Video

रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक और लोडर टेंम्पो के बीच टक्कर के चलते हुआ। चकेरी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में 7-8 लोग घायल हुए हैं। वहीं कानपुर के एसपी आउटर टीएन सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर टीम को भेजा गया। जानकारी के अनुसार जिन पांच लोगों की इस हादसे में मृत्यु हुई है, वह सभी एक ही परिवार के लोग थे। ये लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए लोडर से विंध्याचल जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर के रात तकरीबन 2 बजे हादसा हो गया। विंध्याचल जा रहे लोडर को रेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को देर रात बड़े हादसे में 31 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव में हुआ था। जहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉल की फतेहपुर में टक्कर हो गई थी। ट्रॉली में श्रद्धालु थे, ये सभी लोग चंडिका देवी मंदिर से वापस लौट रहे थे। इस हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि आप लोग कृपया ट्रॉली का इस्तेमाल कृषि से जुड़े कामों के लिए ही करें, इसका इस्तेमाल लोगों को लादने के लिए कतई ना करें, जीवन अनमोल है।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications