'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भइया' गाने पर झूमकर नाची थी खुशी, अमर से जबरन शादी की बात आई थी सामने

कानपुर। बिकरू गांव में हुए शूटआउट में जेल भेजी गई नवविवाहिता खुशी (अमर दुबे की पत्नी) की भूमिका है या नहीं इस मुद्दे पर असमंजस अभी बरकरार है। वहीं, इस मामले में कई ओर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में अमर और खुशी की शादी का एक वीडियो सामने आया है। जिसनें खुशी छोटे-छोटे भाइयों के बड़े भईया, आज बनेंगे किसी के सइयां गाने में झूमकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में खुशी के साथ प्रभात मिश्रा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रभात को पुलिस ने 3 जुलाई की सुबह मुठभेड़ में मार गियारा था। वहीं, इस वीडियो में अमर दुबे भी नजर आ रहा है।

Recommended Video

    'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भइया' गाने पर झूमकर नाची थी खुशी, अमर से जबरन शादी की बात आई थी सामने
    खुशी पूरे समारोह के दौरान खुशी से झूमी

    खुशी पूरे समारोह के दौरान खुशी से झूमी

    दरअसल, इस मामले में पहले ऐसा कहा जा रही था कि विकास दुबे ने खुशी की शादी अमर दुबे के साथ जबरदस्ती कराई गई थी। खुशी को उसके घर कानपुर के पनकी से अगवा कर लाया गया था। फिर विकास दुबे के घर में ही वह शादी के दिन तक बंद रखी गई। इसके बाद असलहों के दम पर खुशी का जबरन विवाह कराया गया था। हालांकि सोशल मीडिया वायरस तस्वीरों और वीडियो में ऐसा नहीं लगता की उसकी जबरन शादी कराई गई हो। वायरल वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह खुशी पूरे समारोह के दौरान खुशी से झूम रही है।

    खुशी पर साजिश रचने और संरक्षण देने का आरोप था

    खुशी पर साजिश रचने और संरक्षण देने का आरोप था

    विकास दुबे के राइट हैंड अमर दुबे 9 जुलाई को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं, इस मामले में पुलिस पर आरोप लगे थे कि खुशी की अमर के साथ घटना से ऐन पहले 29 जून को शादी हुई थी। दरअसल, शादी के तीसरे दिन ही बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। विकास दुबे, अमर दुबे और उसके साथियों ने मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। जांच में सामने आया था कि पुलिसवालों की हत्या में अमर की अहम भूमिका थी, जिसके बाद पुलिस ने खुशी को भी गिरफ्तार जेल भेज दिया था। खुशी पर पुलिस ने विकास दुबे को संरक्षण देने और साजिश रचने का आरोप लगाया था।

    आधे घंटे तक डीजे पर जमकर नाची थी खुशी

    आधे घंटे तक डीजे पर जमकर नाची थी खुशी

    इसके बाद पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। अब जांच में अमर की पत्नी खुशी की संलिप्तता नहीं पाई गई है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि अमर की पत्नी को 169 की कार्रवाई के तहत जेल से छुड़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब चौबेपुर पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करके उसे जेल से छुड़वाएगी। हालांकि, खुशी की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अमर की पत्नी खुशी को जेल से रिहा करवाने का फैसला टाल दिया है। बता दें कि हाल ही में सामने आई वीडियो में खुशी करीब आधे घंटे तक डीजे पर जमकर डांस किया। यही नहीं खुशी ने डांस के दौरान अपने पति अमर को भी नाचने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अमर ने डांस नहीं किया। इसके बाद खुशी दूसरों के साथ नाचने लगी।

    केके शर्मा भी आया था नजर

    केके शर्मा भी आया था नजर

    इससे पहले भी बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की मौत के बाद उसकी शादी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा केके शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आया था। दरोगा ने अमर दुबे के साथ भी फोटो खिंचवाई थी जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है डरो नहीं पास आओ। वायरल वीडियो में विकास दुबे एक नवविवाहिता के साथ फोटो खिंचवाता दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि वो बैठकर नहीं, खड़े होकर ही फोटो खिंचवाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विकास के गुर्गे अमर दुबे और खुशी की शादी का है।

    खुशी की गिरफ्तारी पर अमर की दादी ने उठाए थे सवाल

    खुशी की गिरफ्तारी पर अमर की दादी ने उठाए थे सवाल

    खुशी की गिरफ्तारी के बाद अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी ने 11 जुलाई को यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि खुशी से अमर की शादी 29 जुन को हुई थी, उसके हाथों की मेहंदी भी अभी ठीक से छूट नहीं पाई थी की उसका सुहाग उजड़ गया। दरअसल, 29 जुन को खुशी की अमर से शादी हुई थी और वो 30 जुन को बिकरू पहुंची थीं। इसके एक दिन बाद यानि 2 जुलाई की रात को बिकरू में शूटआउट हो गया। वो दो दिन ही बिकरू में रही फिर भी पुलिस ने उसे साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया।

    पुलिस ने टाला रिहाई का फैसला

    पुलिस ने टाला रिहाई का फैसला

    कानपुर शूटआउट मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में 14 जुलाई को शशिकांत की पत्नी मनु का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें मनु विकास के छोटे भाई की पत्नी अंजली से बात कर घटना की जानकारी दे रही थी। इसके बाद ख़ुशी की शादी का भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे खुशी विकास दुबे के साथ नजर आ रही है। ये वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुशी को जेल से रिहा कराने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+