UP: प्लास्टिक ड्रम में सड़ रही थी प्रेमी की लाश, चांदनी को तलाश रही पुलिस
kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के साढे चौकी इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब इलाके के एक घर में प्लास्टिक के ड्रम में युवक का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।

बदबू से पता चला
घाटमपुर कोतवाली के साढ़ इलाके में रहने वाले जाकिर हुसैन के घर अचानक तेज गंध आने लगी जिसके बाद देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लगने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ जाकिर हुसैन ने अपने ही घर के ऊपर जाकर देखा तो कमरे के भीतर से तेज गंध आ रही थी। जब घर का दरवाजा खोला गया तो हड़कंप मच गया।

23 दिन पहले देखी गई थी किन्नर
घर के भीतर रखे ड्रम में लगभग 20 दिनों पुराना अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक चांदनी नाम की किन्नर कुछ समय से किराए पर रह रही थी और म्रृतक युवक उसका प्रेमी था। वो लंबे समय से चांदनी के पास आता-जाता रहता था। 23 दिन पहले किन्नर को आखिरी बार क्षेत्र में देखा गया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इससे लोगों का कहना है कि किन्नर ने ही युवक की हत्या कर दी और फरार हो गई है। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार किन्नर चांदनी ने हत्याकर शव को प्लास्टिक ड्रम में बंदकर फरार हो गया। शव से बदबू आने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई जिसके बाद थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications