कानपुर: 48 साल के अधेड़ ने 5 साल की बच्‍ची से किया रेप, गिरफ्तार

Kanpur Crime News: कानपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में पांच साल की मासूम से रेप की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी 48 साल का अधेड़ है, जिसने 50 रुपए का लालच देकर बच्‍ची को खेत में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ पॉक्‍सो एक्‍ट समेत अन्‍य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

48 year old man misdeeds with 5 year old girl in kanpur

बहला-फुसलाकर बच्‍ची को खेत में ले गया अधेड़

कानपुर देहात के एक गांव में रहने वाला बृजेश कुमार (48) घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने ननिहाल आया था। बृजेश ने गांव में पांच साल की बच्ची को 50 रुपए देने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर उसे खेत में ले गया। दरिंदे ने खेत में बच्‍ची से दरिंदगी की। फिर बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची को खेत में देख ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने बच्‍ची को तुंरत अस्‍पताल पहुंचाया।

आरोपी गिरफ्तार, पॉक्‍सो एक्‍ट में दर्ज किया गया केस

बच्‍ची के परिजनों ने घाटमपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही बुधवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घाटमपुर सीओ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+