कानपुर में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पनकी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और बॉयलर कैसे फटा इस बात की अभी जानकारी नहीं लगी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेन का सामान बनता है। हादसे के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। मृतक और घायल के परिजन भी फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस स्थिति नियंत्रित कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications