कौन हैं Pushpraj Jain, जिनके घर और ठिकानों पर पड़ा है DGGI-IT का छापा

कौन हैं Pushpraj Jain, जिनके घर और ठिकानों पर पड़ा है DGGI-IT का छापा

कन्नौज, 31 दिसंबर: पीयूष जैन शिकंजा कसने के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। डीजीजीआई और आईटी की संयुक्त टीम शुक्रवार 31 दिसंबर की सुबह 7 बजे पम्पी जैन के सभी ठिकानों पर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह छापेमारी की कार्रवाई उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से बाहर भी चल रही है। फिलहाल, टीम के सदस्य पुष्पराज जैन की फैक्ट्री और सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपट्टी स्थित घर में मौजूद हैं।

Recommended Video

    Kannauj Raid: सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पड़ा छापा, समाजवादी इत्र किया था लॉन्च
    कौन हैं पुष्पराज जैन

    कौन हैं पुष्पराज जैन

    इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन, समाजवादी पार्टी के नेता है और वर्तमान में एमएलसी भी हैं। पुष्पराज जैन का घर कन्नौज जिले के छिपट्टी इलाके में स्थित है। 2016 में पुष्पराज जैन इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी चुने गए थे। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके इस बिजनेस की शुरुआत उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में की थी। पुष्पराज और उनके तीन भाई कन्नौज में व्यवसाय चलाते हैं और एक ही घर में रहते हैं। एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से मुख्य रूप से मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है। उनके तीन भाइयों में से दो मुंबई ऑफिस में काम करते हैं जबकि तीसरा उनके साथ कन्नौज में मैन्युफैक्चरिंग सेट-अप पर काम करता है।

    जानें कितनी संपत्ति के मालिक है पुष्पराज जैन

    जानें कितनी संपत्ति के मालिक है पुष्पराज जैन

    पुष्पराज जैन ने 2016 में एमएलसी चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में बताया था उनके और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। पुष्पराज जैन का एक पेट्रोल पंप है, एक कोल्ड स्टोरेज भी है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उन्होंने कन्नौज के स्वरूप नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 तक पढ़ाई की है।

    समाजवादी इत्र किया था लॉन्च

    समाजवादी इत्र किया था लॉन्च

    बताया जाता है कि पुष्पराज जैन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद खाह है। 09 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुष्पराज जैन ने समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। समाजवादी इत्र की लॉन्चिंग में अखिलेश यादव भी शामिल हो हुए थे। तो वहीं, अब पुष्पराज जैन के सभी ठिकानों पर डीजीजीआई और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई हुई है। जिसपर अब सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

    BJP के परम सहयोगी आईटी ने पुष्पराज के घर छापा मारा

    समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि, 'पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+