UP News: पीड़िता की बुआ अंडरग्राउंड? पुलिस कर रही तलाश, नवाब सिंह यादव की CDR से सामने आई चौंकाने वाली बात
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में बालिका से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। इस मामले में एक चौंकाने वाली सच्चाई पुलिस के हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब पीड़िता की बुआ की तलाश कर रही है।
जांच पड़ताल में जो बात सामने आई है उसे पता चल रहा है कि जिस दिन नाबालिक बच्ची के साथ रात में घटना हुई थी उस दिन नाबालिक बच्ची की बुआ दोपहर से लेकर रात तक नवाब सिंह यादव से कई बार मोबाइल पर बात की थी।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पूरे मामले में पीड़िता की बुआ भी शामिल है। हालांकि पीड़िता की हुआ घटना के बाद से ही अंडरग्राउंड हो गई है। घटना की एक दिन बाद पीड़िता की मेडिकल के दौरान वह अस्पताल में भी गई थी।
अस्पताल के बाहर उसने मीडिया कर्मियों को भी बयान दिया था। इस दौरान उसने कहा था कि नवाब सिंह यादव सही हैं और उन्हें गलत तरीके से फसाया जा रहा है। पीड़िता की बुआ ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ नेताओं का इसमें हाथ है।
साथ ही उसने यह भी कहा था कि समय आने पर उन सभी नेताओं के बारे में वह जरुर बताएगी। हालांकि कहां जा रहा है कि उसके बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गई है। अब आरोपी नवाब सिंह यादव की सीडीआर निकालने के बाद सच्चाई सामने आने पर पुलिस पीड़िता की बुआ की भी तलाश कर रही है।
पुलिस ने बुआ को भी बनाया आरोपी
इस मामले में पीड़ित बालिका की मां का कहना है कि पीड़िता की बुआ मेडिकल वाले दिन फोन करके लगातार मेडिकल जांच न करने के लिए दबाव बन रही थी। इसके बाद पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को पूरी कहानी बताई गई।
मामले की जानकारी होने के बाद ही पुलिस द्वारा पीड़िता की बुआ के खिलाफ भी मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी लेकिन तब तक वह फरार हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित पुलिस की इच्छा हटी में लगाई गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications