कन्नौज: गश्त से लौट रहे दरोगा की सड़क हादसे में मौत, सिपाही घायल
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार रात गश्त से वापस लौट रहे एक दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरोगा के साथ मौजूद आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
बाइक के सानमे अचानक आ गया कुत्ता
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली में तैनात दरोगा रणधीर सिंह रात में गश्त पूरी करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में दरोगा रणधी की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दरोगा रणधीर और साथ बैठे आरक्षी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित किया
दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए छिबरामऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दरोगा रणधीर को मृत घोषित कर दिया। आरक्षी सुनील का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद और छिबरामऊ एसडीएम सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, जहां घायल आरक्षी से जानकारी ली और मृतक दरोगा पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
कन्नौज: सीसीटीवी फुटेज से कार चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार