Piyush Jain IT Raid: देखें कैसे अलमारियों-दीवारों ने उगली अकूत दौलत, बेडरुम में छुपा था तहखाने का रास्ता
Piyush Jain IT Raid: देखें कैसे अलमारियों-दीवारों ने उगली अकूत दौलत, बेडरुम में छुपा था तहखाने का रास्ता
कन्नौज, 28 दिसंबर: इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने पिछले पांच दिन के अंदर पीयूष जैन की करीब 196.45 करोड़ रुपए की अकूत दौलत का पता लगा लिया है। हालांकि, जांच टीमें अभी भी सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। जांच टीम को ऐसी उम्मीद है कि पीयूष जैन के घर से अभी और गुप्त खजाना बरामद हो सकता है। बता दें, पीयूष के कानपुर स्थित घर से 177 करोड़ रुपए और कान्नौज स्थित घर से 19 करोड़ रुपए बरामद हुए है। इतना ही नहीं, 23 किलो सोना भी मिला है, जिसकी कीमत करोड़ में है। वहीं, 600 किलो सन्दल ऑल भी बरामद हुआ है। साथ ही, पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उस तहखाने को दिखाया गया है, जिसमें कथित तौर पर पीयूष जैन ने करोड़ों रुपए का कैश छुपा के रखा हुआ था।
Recommended Video

बिना जीएसटी के माल से जुड़ी है बरामह हुआ कैश
बता दें, पीयूष जैन को रविवार 26 दिसंबर की देर रात डीजीजीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। 27 दिसंबर को पीयूष जैन का मेडिकल कराया गया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पीयूष जैन को जीएसटी की धारा 132 के तहत जेल भेज दिया गया है। इस दौरान जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने बताया कि पीयूष जैन ने स्वीकार किया है कि रिहायशी परिसर से बरामद नकदी बिना जीएसटी के माल की बिक्री से जुड़ी है।

बिग बाजार नाम दिया गया है इस ऑपरेशन को
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि जीएसटी इंटेलिजेंस, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और आयकर विभाग के संयुक्त छापे को ऑपरेशन बिग बाजार नाम दिया गया। दरअसल, पीयूष जैन कानपुर और कन्नौज स्थित घर से अभी तक 200 करोड़ रुपए की रिकवरी हो चुकी है। इतनी ही नहीं, 23 किलो सोना भी पीयूष के कन्नौज स्थित घर से मिला है। वहीं, भूमि मिलने की बात भी सामने आई है।

अलमारियों-दीवारों और तहखाने से मिला कैश
जांच टीम को यह कैश और गोल्ड पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर में अलमारियों, दीवारों और तहखाने से मिला है। बताया जा रहा है कि तहखाने में गोल्ड के बिस्कुट मिले हैं। ये तहखाना पीयूष के बथरूम में बना हुआ था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसी तहखाने में पीयूष जैन द्वारा काला धन छिपाए जाने की आशंका है। ये तहखाना दीवार काटने के बाद सामने आया।

24 दिसंबर से जारी है कार्रवाई
बता दें, पीयूष के कन्नौज स्थित घर पर 24 दिसंबर की देर शाम से कार्रवाई जारी है। इस दौरान पीयूष जैन के घर से जांच टीम को नोटों के इतने बंडल मिले कि अधिकारियों को उन्हें गिनना मुश्किल हो गया। ये बंडल बिस्तर, दीवारों, अलमारी और तहखानों में बेहिसाब दौलत भरी हुई थी। हर तरफ नोटों के बंडल और सोना देख इनकम टैक्स के अधिकारी भी हैरान रह गए। नोटों के बंडल गिनने के लिए एसबीआई के अधिकारियों को सहयोग लिया गया।

मिले कई दस्तावेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहखाने का रास्ता बेडरूम में बैड के पास से था और एक संकरा गलियारा अंदर एक बड़े हॉल में खुलता था। इसी हॉल से दो कमरे जुड़े हुए थे। इसी दोनों कमरों से आयकर विभाग को पीयूष जैन का खजाना मिला है। इस पूरे तहखाने के फर्श को भी आयकर विभाग ने तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, तहखाने के फर्श में भी नकदी समेत कई जरूरी दस्तावेज छुपाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications