UP: बारिश के पानी से स्विमिंग पूल में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, लोगों ने की जमकर मस्ती, देखें Viral Video
UP Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भारी बारिश के कारण हाईवे पर पानी जमा हो गया। बारिश का पानी जमा हो जाने से हाईवे स्विमिंग पूल का रूप ले लिया। इसके बाद लोग उसमें मस्ती करने लगे।
UP Kannauj Weather News: इस समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, ऐसे में बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। कई राज्यों में अलर्ट जारी है। बारिश के पानी के कारण देश की कई नदियां उफान पर हैं।
भारी बारिश के कारण कन्नौज में नेशनल हाईवे पर बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे हाईवे ने स्विमिंग पूल का रूप ले लिया। बारिश का पानी जमा होने से स्थानीय लोग उसमें नहाने और मौज-मस्ती करने लगे।

सोशल मीडिया पर इसका Video Viral हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग हाईवे पर जमा हुए बरसात के पानी में खूब मस्ती कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि हाईवे पर भी ऐसा हो सकता है।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह वीडियो कन्नौज जिले के अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरसहायगंज क्षेत्र के डुंडवा-बुजुर्ग गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले मंगलवार का है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण हाईवे स्थित एक पुल के पास बारिश का पानी जमा हो गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे पर करीब 3 से 4 फीट पानी जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि पानी जमा होने के बाद गांव के बच्चे उसमें मौज-मस्ती करने लगे और बच्चों को मौज-मस्ती करते देख युवकों का दिल भी फिसल गया और युवक भी मौज-मस्ती करने के लिए उस पानी में उतर गए।
हाईवे पर जमा हुए बरसात के पानी में लोगों के मस्ती किए जाने के मामले को देखकर वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक शख्स द्वारा लिखा गया है कि यह गांव का स्विमिंग पूल है। इसके अलावा वायरल वीडियो पर लोगों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications