कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिहार के मधुबनी से श्रमिकों को लेकर एक प्रवाइवेट बस दिल्ली जा रही थी। तभी कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस और कार की टक्कर हो गई। कार से टक्कर होने के बाद बस डिवाइडर से जा टकराई और एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्य अभी नहीं हो सकी है।

Recommended Video

    लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
    many people died in a car and bus collision on the Agra-Lucknow Expressway

    हादसा कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में कामगार और प्रवासी अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस कई लोगों को लेकर दिल्ली जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस अचानक से अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी एक लग्जरी कार को टक्कर मारचे हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई।

    लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही सौरिख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और इलाजे के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

    खड़ी कार से हुई टक्कर
    बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर सौरिख के पास पहले से ही एक किनारे खड़ी हुई थी। कार में सवार लोग सुबह टॉयलेट के लिए उतर कर किनारे खड़े थे। इसी बीच पीछे से आई बस अपनी स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर पाई और सीधे कार से जा टकराई। उसके बाद दोनों गाड़ियां पलटी खाती हुई एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+