300 रु लेने के लिए कार के पीछे भागा पेट्रोल पंपकर्मी, बोलेरो ने ली दो की जान

Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में पेट्रोल के रुपये वापस लेकर स्कूटी से वापस आ रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो कार सवार गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इस हादसे से भाग रही बोलेरो कार ने एक दूसरे युवक को भी रौंद दिया जिससे उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पंचानामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पेट्रोल के पैसे लेने कार का स्कूटी से किया पीछा

पेट्रोल के पैसे लेने कार का स्कूटी से किया पीछा

कन्नौज के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के उग्गापुर गांव निवासी रमाकांत पुत्र अमर सिंह जीटी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर काम करता था। एक युवक ने अपनी कार में 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद कार सवार बिना रुपये दिए ही गाड़ी लेकर भाग निकला। पेट्रोल के रुपये लेने के लिए रमाकांत ने स्कूटी से गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। मेरठ कोल्ड स्टोर के पास गाड़ी को ओवर टेक करके पेट्रोल के रुपये वसूल लिए। जैसे ही वह वापस जाने लगा, तभी भारत पेट्रोल पंप के पास कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बोलेरो ने दो लोगों की मारी टक्कर

बोलेरो ने दो लोगों की मारी टक्कर

हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

पेट्रोल पंपकर्मी को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने और एक को रौंदा

पेट्रोल पंपकर्मी को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने और एक को रौंदा

पेट्रोल पंपकर्मी को टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में बोलेरो ने आशा होटल के सामने कानपुर देहात के घाटमपुर पतारा गांव निवासी शैलेन्द्र श्रीवास्तव को भी टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर टूट गया। गम्भीर हालत में परिजनों ने उसे तिर्वा के राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि शैलेन्द्र कन्नौज के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अपने जीजा राजू के घर पर रह कर हेयर सेलून की दुकान चलाता है और वह अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकला ही था कि कुछ ही देर में उसको बोलेरो ने टक्कर मार दी। उधर पुलिस की सुस्ती की वजह से बोलेरो चालक भागने में सफल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+