Kannauj: बकरे की पीठ पर लिखा है 'अल्लाह', 25 लाख बोली लगने के बाद भी नहीं बेचा
इस नायाब बकरे को लेकर दूर-दूर तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बकरे की खासियत ही कुछ ऐसी है कि इसकी कीमत 25 लाख लगने के बाद भी किसान ने इसे नहीं बेचा। बकरे के शरीर पर अरबी भाषा में 'अल्लाह' लिखा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में एक किसान की किस्मत उस वक्त अचानक से पलट गई जब उसे पता चला कि जो बकरा उसने मात्र 8000 रुपये में खरीदा था, असल में उसकी कीमत लाखों में है। दरअसल, किसान द्वारा बकरा खरीदने के 5 दिन बाद उन्हें पता लगा कि उनके बकरे पर अल्लाह शब्द लिखा हुआ है। इसके बाद जब लोगों को बकरे की इस खासियत के बारे में पता चला तो इस बकरे को देखने वालों का तांता लग गया। यही नहीं, कई लोगों ने इसकी कीमत भी लगाना शुरू कर दी।

बकरे पर लिखा है 'अल्लाह'
कन्नौज के छिबरामऊ अंतर्गत गिरधरपुर गांव में इन दिनों एक बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। उसकी खासियत ये है कि इस बकरे की पीठ पर अरबी में 'अल्लाह' शब्द लिखा हुआ है। जिसके चलते इस बकरे की बोली 25 लाख तक पहुंच गई है। जानकरी के मुताबिक, गिरधरपुर गांव के रहने वाले किसान कमलेश ने यह बकरा मात्र 8000 रुपये में खरीदा था। जिसके 5 दिन बाद उन्हें पता लगा कि उनके बकरे पर 'अल्लाह' शब्द लिखा हुआ है। इसके बाद तो इस बकरे को देखने वालों के साथ-साथ इसे खरीदने वाले लोगों की भी भीड़ लग गई।

Recommended Video

25 लाख बेचा बकरा, 24 घंटे कर रहे हैं रखवाली
आपको जानकार हैरानी होगी कि मुंबई के रहने वाले जावेद ने इसकी 25 लाख रुपये की बोली लगा दी है। लेकिन बकरे के मालिक ने 25 लाख में इसे बेचना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह इंतजार कर रहे हैं कि बोली और बढ़े। उनका कहना है कि अगर बकरा अच्छी कीमत में बिकता है तो वह इसका पहला हिस्सा मंदिर में दान कर देंगे। वहीं किसान को डर भी है कि कहीं कोई बकरे को चुरा न ले जाए इसलिए घर के तीन लोग इस बकरे की रखवाली में 24 घंटे लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications