कैदी ने जेल के गेट पर किया ब्रेक डांस, पकड़ने की बजाय ताली बजाते रहे पुलिसकर्मी, देखने वाले भी कर रहे तारीफ
Jail gate par kaidi ka dance: उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल के बाहर गेट पर ब्रेक डांस करते एक कैदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि रिहा होने के बाद वह खुद को रोक नहीं सका और जेल के गेट पर ही डांस करने लगा।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कैदी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में दिख रहा है कि कैदी के डांस करने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी ताली बजा रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस मामाले में हुआ था गिरफ्तार
दरअसल, छिबरामऊ का रहने वाले शिवा नागर को मादक पदार्थों की तस्करी में 11 महीने पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे एक साल की सजा सुनाई गई थी।
न्यायालय द्वारा सजा सुना दिए जाने के बाद शिवा नागर को जेल में डाल दिया गया। उसके बाद वह जेल में ही बंद रहा। बताया जा रहा है कि शिवा काफी गरीब है और उसके घर पर उसका जुर्माना करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में वह जेल से बाहर नहीं निकल पा रहा था।
संविधान दिवस के मौके पर हुई रिहाई
बताया जा रहा है कि शिवा की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को हुई उसके बाद प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने एक संस्था के माध्यम से बात कर संविधान दिवस के मौके पर शिवा नागर की रिहाई के लिए एक हजार रुपए का अर्थ दंड जमा करवाया।
अर्थ दंड जमा किए जाने के बाद सभी कार्रवाई पूरी होने पर शिवा को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर होने के बाद शिवा की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह जेल के गेट पर पहुंचने के बाद रोने लगा। उसके बाद अपना झोला उसने साइड में रखा।
देखें Video-
अपना बैग एक तरफ रखने के बाद वह जेल गेट पर ही ब्रेक डांस करने लगा। जेल से छूटने के बाद कैदी को जेल गेट पर डांस करते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications