बेटों के जुल्म से परेशान बुजुर्ग मां-बाप को अब नसीब नहीं दो वक्त की रोटी, रोकर बयां किया दर्द
Kannauj news, कन्नौज। जब बेटे पैदा हुए थे तो परिवार में यह दम्पति सबसे ज्यादा खुश हुआ था। सोचा था कि बेटे नाम रोशन करेंगे। बुढ़ापे का सहारा बनेंगे। इज्जत देंगे और दो वक्त की रोटी भी, मगर जब मां-बाप की सेवा का मौका आया तो बेटे ही जान के दुश्मन बन गए। न केवल सुकून छीन लिया बल्कि जिंदगी ही छीनने पर उतारू हो गए। हर किसी को झकझोर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश कन्नौज इलाके के छिबरामऊ का है। कलयुगी लड़कों ने अपने विकलांग पिता व माता को मारा और जान से मार देने की धमकी तक दे दी। वीडियो में बुजुर्ग पिता की आपबीती सुनकर आपका दिल रोने लगेगा।

मामला कन्नौज के छिबरामऊ निवासी छोटे लाल और उनकी पत्नी रेशमा देवी से जुड़ा हुआ है। इनका आरोप है की इनके सगे बेटे वीरेंद्र, सतेंद्र, धर्मेद्र इनके साथ मारपीट करते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं। बुजुर्ग पिता ने कहा कि बेटे उन्हें खाना भी नहीं देते। लगभग 7 महीने पहले पिता के साथ मारपीट की थी जिससे बुजुर्ग पिता के पैर में काफी गंभीर चोट आई थी। जिस तरह आप वीडियो में देख सकते हैं की पिता अभी भी बांकर पकड़कर चलते है। पुरे मामले में संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। पिता की जमीन-जायदाद पर बेटों ने कब्जा कर लिया है जिसको लेकर पीड़ित माता-पिता एसपी के पास पहुंचे जहां से मामले की जांच के आदेश दे दिया गया है।

शादी की पहली सालगिरह से पहले बहू की मौत
वहीं यूपी के कन्नौज में एक परिवार में ससुरालियों ने बेरहमी से युवती की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पोस्टमॉर्टम में युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications