पिता से दुश्मनी की कीमत होनहार बेटी ने चुकाई, आखिरी सांस तक दरिंदे के इरादे को नाकाम करने के लिए जूझती रही
Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में कुछ दिन पहले एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई, जिसमें एक दसवीं पास छात्रा का शव रात को खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच करके इस मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने किशोरी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने फावड़े से भी उसने हमला किया था और शव को खेत के अंदर छिपा दिया। यही नहीं आरोपी ने जमीन की रंजिश और एकतरफा प्यार को भी इस हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने किशोरी हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है।

आरोपी ने सुनाई कत्ल की कहानी
कन्नौज के ग्राम इमालियापुर निवासी हत्यारोपित राजकुमार दोहरे शादीशुदा था। वह किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन किशोरी उसे पसंद नहीं करती थी। 13 मई को किशोरी घर पर चारा रखने के बाद दोबारा खेत की ओर जा रही थी, तभी राजकुमार ने उसे रास्ते में दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की तो किशोरी ने विरोध किया और उसके चंगुल से छूटकर भागी। मगर आरोपी ने उसे दौड़कर जगदीश के खेत के समीप पकड़ लिया। इस दौरान उसका दुपट्टा वहीं गिर गया। किशोरी उसकी पोल न खोल दे इस डर से उसने पहले किशोरी का सिर नीम के पेड़ से दे मारा। फिर उसका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

पिता से थी दुश्मनी
आरोपी यहीं नहीं रुका उसने पानी लगाने वाली नाली में किशोरी को मुंह के बल दबा दिया। बाद में पैर पकड़ घसीटते हुए किशोरी के शव को जगदीश के खेत में ले गया। यहां अंगोछे से फिर उसका गला दबाया और फावड़े से गर्दन पर वार किया। बाद में खून से सने अंगोछे व फावड़ा को दूसरी खेत में छिपाकर गांव पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर मामले को साझा करते हुए बताया कि सदर कोतवाली के अमलियापुरवा गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद ने जमीनी रंजिश के विवाद के चलते खेत से चारा लेने गई अपनी ही बुआ की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म में सफल न हो पाने के चलते युवक ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी की मौत की पुष्टि न होने पर युवक ने फावड़े से भी मुंह पर वार किया। किशोरी की मौत होने के बाद में युवक ने शव को मक्का के खेत में फेंक दिया।

होशियार बेटी को बनाया निशाना
एसपी ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि मृतिका किशोरी के पिता का परिवार पहले दूसरे गांव में रहते थे। लेकिन युवक के पिता ने करीब 20 साल पहले मृतिका के पिता को गांव में बसाया था। जिसके बाद से मृतिका किशोरी का परिवार धीरे-धीरे युवक की जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। इससे युवक काफी परेशान रहने लगा था। साथ ही युवक की जगह पर हैंडपंप भी लगवा दिया गया था। पुलिस ने युवक की निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए गमछा और फावड़ा भी बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications