5 और 3 साल की बच्ची के पास इतना दिमाग ! स्कूल न जाना पड़े, इसलिए पहुंच गईं 100 KM दूर, और फिर...

कन्नौज, 15 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो मासूम बहनों ने ऐसा काम कर डाला, जो बड़े-बड़े लोग भी करने से पहले सौ बार सोचते हैं। इन बहनों में एक की उम्र 5 साल तो दूसरी की 3 साल है। इस उम्र में ये दोनों बहनें अपने घर से 100 किलोमीटर दूर भाग गईं। रास्ते में पुलिस ने इनसे पूछा कि तुम्हारे मां-बाप कहां हैं तो दोनों कहने लगी कि मम्मी पापा की डेथ हो गई है, चाचा हमें मारते हैं, इसलिए हम घर से भागकर नानी के यहां जा रहे हैं। जब दोनों बच्चियों की हकीकत पता चली तो पुलिस भी दंग रह गई। मां भी अपनी बच्चियों के इस कारनामे से हैरान हैं।

घर से क्यों भागी दो बहनें ?

घर से क्यों भागी दो बहनें ?

दरअसल, कन्नौज के गुरसहाय गंज की रहने वाले एक शख्स बस ड्राइवर हैं। शख्स की दो मासूम बच्चियां हैं। एक की उम्र 5 साल है, जबकि दूसरी की 3 साल। दोनों एक स्कूल में पढ़ती हैं, लेकिन उन्हें स्कूल भेजने के लिए मां-बाप को रोज मशक्कत करनी पड़ती थी। शनिवार को दोनों बच्चियों स्कूल जाने के लिए घर से तो निकलीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। दोनों बहनें कुकुर शाहगंज स्टेशन से ट्रेन पर बैठ कर सीधे कानपुर पहुंच गईं।

लोगों से कहा - मम्मी-पापा मर गए हैं, नानी के घर जाना है

लोगों से कहा - मम्मी-पापा मर गए हैं, नानी के घर जाना है

कानपुर में दोनों मासूम बहनें रावतपुर स्टेशन पर उतरीं और इधर-उधर भटकने लगी। लोगों से पूछने लगीं कि मेरे मम्मी पापा की मौत हो गई है, हमें नानी के घर जाना है। चाचा हमको घर में मारते हैं, इसलिए हम घर से भागे हैं। लोगों को बच्चियों की बातों पर कुछ शक हुआ। इस बीच किसी ने सखी पुलिस चौकी पर मामले की जानकारी दे दी।

मासूम बच्चियों की हकीकत जानकर पुलिस भी रह गई दंग

मासूम बच्चियों की हकीकत जानकर पुलिस भी रह गई दंग

सूचना मिलते ही चौकी से महिला सिपाही कुसुम भदौरिया मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अपने साथ पुलिस चौकी ले आईं। महिला सिपाही ने कन्नौज के गुरसहायगंज थाने की पुलिस को बच्चियों के बारे में सूचना दी। उनकी तस्वीरें भेजीं। पुलिस ने जांच की, जिसके बाद हकीकत जानकार सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, दोनों बच्चियां अपनी पढ़ाई न करने के चक्कर में स्कूल से भाग गई थीं। दोनों के मां-बाप भी जिंदा हैं। दोनों बच्चियों को उनके माता पिता को सौंप दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+