वैन में लगी आग से बचने के लिए घास में कूदा चालक, उसने ने भी पकड़ ली आग, जिंदा जला
Jodhpur News, जोधपुर। कहते हैं मौत के सामने किसी का कोई बस नहीं चलता। इंसान चाहकर भी अक्सर मौत को मात नहीं दे पाता हैं ऐसा ही राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ है। यहां पर एक युवक खुद को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी, मगर एनवक्त पर जो हुआ उसकी वजह से वह जान गंवा बैठा।

पुलिस के अनुसार जोधपुर जिले के गांव सरगांव निवासी विक्रम पटेल अपने दोस्त की वैन लेकर किसी काम से गया था। जोधपुर के सालासर इलाके में सड़क पर दौड़ती वैन ने अचानक आग पकड़ ली।
आग लगने पर चालक विक्रम गाड़ी का संतुलन खो बैठा, मगर हिम्मत नहीं हारी और वह जान बचाने के लिए वैन से नीचे कूद गया। एकबारगी तो उसे लगा कि अब जान बच जाएगी, मगर शायद उसकी किस्मत खराब थी कि वह वैन से जहां नीचे कूदा वहां घनी व सूखी घास थी।
घास ने तुरंत आग पकड़ ली और वैन से कूदने के दौरान झुलसा विक्रम आग में घिर गया। उसे खुद का बचाने का दूसरा अवसर ही नहीं मिला और वह देखते ही देखते आग में जिंदा जल गया।
स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, मगर आग पर काबू पाया जा सकता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कुड़ी थाना अधिकारी अशोक आंजना मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त कर शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।












Click it and Unblock the Notifications