कोरोना के खौफ के चलते 8 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, हैरान कर देगा ये वीडियो
जोधपुर। कोरोना महामारी में लोगों की मानवीय संवदेनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कोविड-19 की चपेट में आने के डर से कई लोग मदद को भी कदम पीछे खींच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर में देखने का मिला है। यहां एक व्यक्ति का शव 8 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। कोरोना वायरस के खौफ के चलते इसे किसी ने मुर्दाघर पहुंचाने तक की जहमत नहीं उठाई।

दरअसल, जोधपुर के आनंद सिनेमा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति मौत हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सब इंस्पेक्टर हरीश पहुंचे और उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रशासन व प्रशासन को जानकारी दी। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर ने निजी टैक्सी वालों को रुकवाकर शव को महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी टैक्सी चालक कोरोना वायरस संक्रमण के डर से इस शव को ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ।
करीब 8 घंटे बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची, जिसमें से पीपीई किट पहने युवक बाहर निकले और शव को एंबुलेंस में डालकर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी ले गए। अब इस शव की कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भी जांच की जाएगी। जोधपुर एंबुलेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ने बताया कि वर्तमान में एंबुलेंस चालकों की कमी चल रही है। इसके चलते यहां पहुंचने में इतना विलंब हो गया। दरअसल, कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के शव ले जाने के लिए एक ही एंबुलेंस और वहीं स्टाफ लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications