खौफनाक : जोधपुर में 2 माह के बच्चे को गर्म सरियों से 6 बार दागा, चली गई जान
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। महज दो माह माह के एक बच्चे को गर्म सरिए से दागा गया, जिससे उसकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के लोहावट निवासी दूधमुंहे मासूम बच्चे स्वरूप को निमोनिया होने के करण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मासूम बच्चे के गर्म लोहे के सरिए से छह बार दागा गया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया, लेकिन आखिरकार बच्चे की जान चली गई। बच्चे के परिजनों को बताया कि किसी भोपे ने उन्हें बताया था कि इस बच्चे पर शैतानी साया है। जिसके चलते बच्चे को लोहे के सरिए से दाग दिया गया।
जोधपुर सीएमएचओ बलवंत मंडा ने बताया कि लोहावट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कल सुबह 11 बजे दो माह के बच्चे को लाया गया था। परिजनों ने बताया था कि उसकी तबीयत बहुत बिगड़ चुकी थी। बाद में पता चला कि निजी अस्पताल में भी दिखाया और बच्चे को गर्म सरिए से दगवाया था, जिसे स्थानीय भाषा में डाम लगाना भी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications