समझौता एक्सप्रेस के बाद पाकिस्तान ने बंद की थार एक्सप्रेस ट्रेन, पाक के लिए बुक थे 42 टिकट
जोधपुर। समझौता एक्सप्रेस के बाद अब पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस को भी रोक दिया है। थार लिंक एक्सप्रेस के नाम से राजस्थान के जोधपुर स्थित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से चलने वाली यह ट्रेन मुनाबाव, खोखरापार होते हुए पाकिस्तान के कराची रेलवे स्टेशन तक जाती है।

गुरुवार शाम तक इसके लिए 42 यात्रियों ने टिकट बुक करवा रखी थी। ऐसे में शुक्रवार रात 12 बजे भारत की ओर से पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस नहीं जाएगी। बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से द्विपक्षीय संबंध तोड़ने की बात कहते हुए पहले समझौता एक्सप्रेस रोकी और अब थार लिंक एक्सप्रेस। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रसीद अहमद ने थार एक्सप्रेस का संचालन बंद किए जाने की घोषणा की है। जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने भी थार एक्सप्रेस का संचालन रद्द किए जाने की पुष्टि की है। फिलहाल थार एक्सप्रेस जोधपुर में खड़ी है।

थार एक्सप्रेस : फैक्ट फाइल
-4 लाख से अधिक भारत-पाक नागरिक कर चुके यात्रा
-7 घंटे 5 मिनट की रेल यात्रा
-13 साल से संचालित हो रही है थार एक्सप्रेस
-389 किलोमीटर का तय करती है सफर
2006 से चल रही है थार एक्सप्रेस
वर्ष 1965 के युद्ध से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच रेल का संचालन जोधपुर से कराची तक होता था। 1965 के युद्ध में रेल पटरियां क्षतिग्रस्त होने और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति होने से रेलमार्ग को बंद कर दिया गया। बाद में 41 साल बाद 18 फरवरी 2006 को इस ट्रेन को वापस शुरू किया गया। 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला व 26 फरवरी 2019 को भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बने तनावपूर्ण माहौल के बावजूद इस ट्रेन का संचालन होता रहा। 2006 से अब तक करीब सवा तेरह साल में करीब साढ़े चार लाख यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा की है।
Pakistan Minister for Railways, Sheikh Rasheed Ahmad announces that Thar Express services (Jodhpur-Karachi) will be stopped. pic.twitter.com/HkAQ0PA0UH
— ANI (@ANI) August 9, 2019
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications