जोधपुर में 10 वर्षीय खिलाड़ी Pooja Bishnoi को स्टेडियम में खेलने से रोका, Tweet कर जताई पीड़ा

जोधपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान के जोधपुर में 10 वर्षीय खिलाड़ी पूजा बिश्नोई ने जोधपुर खेल अधिकारी पर स्टेडियम मैदान में खेलने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया है। पूजा बिश्नोई ने 8 वर्ष की उम्र में सिक्स पैक ऐप बनाए और विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी व अमिताभ बच्चन सहित कई देश के नामी-गिरामी लोगों ने पूजा को सम्मान दिया है। पूजा ने यह शिकायत ट्वीट करके की है।

Recommended Video

    जोधपुर में 10 वर्षीय खिलाड़ी Pooja Bishnoi को स्टेडियम में खेलने से रोका, Tweet कर जताई पीड़ा
    दोनोंं समय अभ्यास हेतु अनुमति प्रदान करें

    दोनोंं समय अभ्यास हेतु अनुमति प्रदान करें

    पूजा बिश्नोई ने ट्वीट में लिखा है कि 'मैं पूजा विश्नोई जोधपुर में जिला खेल अधिकारी के आदेशों से उम्मेद राजकीय स्टेडीयम में मुझे अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मेरी यही प्रार्थना है की हम खिलाड़ियों के लिए स्टेडीयम सुबह व शाम दोनोंं समय अभ्यास हेतु अनुमति प्रदान करें'

    कोविड की गाइड लाइन का हवाला

    कोविड की गाइड लाइन का हवाला

    पूजा बिश्नोई अभी 10 साल की है और इस ट्वीट के जरिए जो अपनी बात कहना चाह रही है। उसमें लिखा है कि जोधपुर के खेल मंत्री सही मायने में जोधपुर के खेल मंत्री नहीं होते हैं इसको लेकर भी कमेंट किए जा रहे हैं। इस मामले में जोधपुर उमेद राज्य के स्टेडियम के खेल अधिकारी शरद टाक खेल का कहना है कि कोरोना वायरस इन के चलते प्रशिक्षण देने वाले कोच के साथ 18 वर्ष की उम्र से अधिक खिलाड़ी मैदान में सुबह 6:00 से और शाम 4 बजे से तक कोविड की गाइड लाइन सरकारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण कर सकते हैं।

    पूजा विश्नोई उनके के पास आई ही नहीं

    गाइड लाइन में छोटे बच्चों को सार्वजनिक जगह पर प्रशिक्षण की अनुमति नहीं दी जा सकती है। साथ ही जिलाधिकारी ने यह आरोप भी लगाया है कि पूजा विश्नोई उनके के पास आई ही नहीं। आकर हमसे अनुमति मांगी होती तो हम लोग प्रशासन या जिला कलेक्टर से बात करके उस पर कार्रवाई कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    पूजा बिश्नोई ने छोटी उम्र में कमाल कर दिखाया

    पूजा बिश्नोई ने छोटी उम्र में कमाल कर दिखाया

    बता दें कि राजस्थान के जोधपुर शहर से तीस किलोमीटर दूर एक छोटा गांव गुड़ा बिश्नोइयान है। यहां की बेटी पूजा बिश्नोई ने छोटी उम्र में कमाल कर दिखाया है। जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना भी नहीं सीख पाते हैं उस उम्र में पूजा ने एथलीट बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिए थे। 8 वर्ष की उम्र में सिक्स पैक बनाने वाली देश की पहली बेटी है और अब 10 वर्षीय पूजा को भारत की 'उसैन बोल्ट' कहें तो कोई ​अतिश्योक्ति नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+