मॉडल गुनगन उपाध्याय को कौन सुलाना चाह रहा था गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री के साथ?
जोधपुर, 1 फरवरी। राजस्थान में गुंजन उपाध्याय केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह यह है कि मॉडल गुंजन उपाध्याय के जरिए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रेप में फंसाने की योजना थी।

गुनगुन उपाध्याय जोधपुर की रहने वाली
गुनगुन मूलरूप से जोधपुर की रहने वाली थी। उदयपुर से जोधपुर लौटी और शनिवार रात को जोधपुर के रतनाड़ा पुलिस थाना इलाके में स्थित होटल लॉर्ड्स इन की सातवीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की थी।

दीपिका और अक्षत ने पूछताछ में बताया
जोधपुर के डीसीपी भुवन भूषण ने बताया कि गुनगुन उपाध्याय केस में दीपिका और अक्षत को पकड़ा गया था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि इनके गिरोह की प्लानिंग मॉडल गुनगुन उपाध्याय के जरिये राजस्व मंत्री रामलाल जाट को फंसाने की थी।

मॉडल गुनगुन ने मना किया
इनकी योजना थी कि किसी तरह यह मॉडल जाट के साथ एक बार संपर्क में आ जाए। इसके लिए दोनों ने मॉडल को जाट के साथ सोने के लिए दबाव बनाया, लेकिन मॉडल ने मना कर दिया।

कुछ कागजात जाट को दिखाए गए
उन्होंने बताया कि दो अन्य लड़कियों के साथ दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में रामलाल जाट से मुलाकात भी की। वे अपनी कुछ समस्याएं लेकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कुछ कागजात जाट को दिखाए गए।

एक होटल में ही ठहरे थे
इन्हें देखने के बाद जाट ने साफ कह दिया कि यह उनसे जुड़ा मामला नहीं है। इससे ज्यादा बात आगे नहीं बढ़ पाई। ये दोनों सर्किट हाउस के सामने स्थिति एक होटल में ही ठहरे थे। उन्होंने बताया कि अमूमन इस तरह के काम में लगे लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति को हनी ट्रेप में फंसाकर उसके माध्यम से अपने काम करवाते हैं।

मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया
मॉडल गुंजन उपाध्याय द्वारा जोधपुर पीडब्ल्यूडी चौराहे स्थित होटल की छत से छलांग लगाने के बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मॉडल ने सुसाइड करने का प्रयास क्यों किया? फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

माता का थान इलाके की रहने वाली
रातानाड़ा थाना पुलिस के अनुसार गुनगुन उपाध्याय (19) जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में रहने वाली है। उसके पिता का कारोबार जोधपुर में ही है। वह मॉडलिंग किया करती है।

पिता को फोन कर बताया
शनिवार दोपहर को उदयपुर से जोधपुर पहुंची थी और उसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। उसका चेहरा देख लेना। पिता ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया।

नंबर की लोकेशन से पहुंची पुलिस
पुलिस ने उसके फोन नंबर के आधार पर लोकेशन निकाली। शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस जब तक पीडब्ल्यूडी चौराहे स्थित होटल लॉर्ड इन पहुंची उससे पहले ही गुनगुन ने होटल के रूफटॉप से छलांग लगा दी।

छत से नीचे गिरकर हुई अचेत
छत से नीचे गिरते ही वह अचेत हो गई। हालांकि गिरने के तुरंत बाद उसकी सांस चल रही थी। ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन से उदयपुर गई हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications