PM Modi in Jodhpur: 10 दिन बाद तीसरी बार राजस्‍थान आ रहे पीएम मोदी, 5 Oct को जोधपुर में करेंगे सभा

Narendra Modi Election Campaign in Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी महज 10 दिन बाद ही तीसरी बार राजस्‍थान आ रहे हैं। अब पांच अक्‍टूबर को जोधपुर का दौरा करेंगे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले ताबड़तोड़ दौरे कर रहे पीएम मोदी पांच अक्‍टूबर को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में होंगे। जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में सभा को सम्‍बोधित करने के अलावा कई विकास परियाजनाओं की सौगात भी देंगे।

PM Modi meeting in Jodhpur on October 5

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर से भाजपा गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम मोदी के जोधपुर दौरे को लेकर शु्क्रवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक की और व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पीएम मोदी पांच अक्‍टूबर की सुबह दस बजे जोधपुर आएंगे। जोधपुर में आईआईटी जोधपुर का लोकार्पण, जोधपुर एअरपोर्ट के नए टर्मिनल व जोधपुर रेलवे स्टेशन व जोधपुर एम्स में डेडिकेडेट ट्रॉमा अस्पताल का शिलान्यास करने के बाद सभा को सम्‍बोधित करेंगे।

बता दें कि जोधपुर आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्‍टूबर को भी राजस्‍थान आएंगे। इस दिन चित्‍तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद सभा को सम्‍बोधित करेंगे। इससे पहले 25 सितंबर को जयपुर आकर गए हैं। चुनावी साल 2023 में पीएम मोदी का 11वां दौरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+