Phalodi Satta Bazar: क्या फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी गलत होगी, जानें राजस्थान Exit poll के संकेत
Satta Bazar Phalodi prediction for Rajasthan True or false: अपने सटीक अनुमानों के लिए देशभर में कुख्यात या विख्यात फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सच साबित हुई है या गलत। इसकी बानगी गुरुवार शाम को जारी हुए विभिन्न एजेंसियों को एग्जिट पोल 2023 में देखने को मिली है।
वन इंडिया हिंदी टीम ने फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों व दलालों से बात करके राजस्थान चुनाव 2023 में मतदान से पहले, मतदान वाले दिन, मतदान के बाद और एग्जिट पोल वाले दिन के अनुमान जाने। हर बार फलोदी सट्टा बाजार की तरफ से भाजपा की जबरदस्त जीत का अनुमान मिला।

राजस्थान में मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार
16वीं विधानसभा के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार के दलालों व सटोरियों ने भाजपा की हवा बना रखी थी, जो संभवतया अंतिम नतीजों में भी बदल जाए। शुरुआत से ही फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 120 से 125 सीटें जबकि कांग्रेस को 62 से 67 सीटें दे रहा था।
राजस्थान में मतदान के दिन फलोदी सट्टा बाजार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान हुआ। एक प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण 200 में से 199 सीटों पर ही वोट डाले गए। राजस्थान के सभी 33 जिलों में मतदान 75.45 फीसदी रहा। मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार दावा कर रहा था कि अगर मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से ज्यादा हुआ तो भाजपा को 130 सीटें मिलने का अनुमान है और 130 से पार हुई तो फिर भाजपा की सीटों का आंकड़ा 150 तक भी पहुंच सकता है।
राजस्थान में मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार
राजस्थान में 70 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ने पर भाजपा की लहर का दावा करने वाले फलोदी सट्टा बाजार मतदान के बाद भी अपने अनुमानों पर डटा रहा। भाजपा को स्पष्ट बहुमत देता रहा। हालांकि भाजपा की कुल सीटों की संख्या कम करके 115-118 तक बताई। 30 नवंबर को एग्जिट पोल 2023 से पहले तक फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को अच्छी खासी बढ़त व कांग्रेस को 60 से 70 की रेंज में सीटें देता रहा।

अब जानिए क्या कह रहे राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गुरुवार को जारी एग्जिट पोल में जन की बात, सी वोटर, Matrize के नतीजे फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के आस-पास हैं। मतलब ये एग्जिट पोल राजस्थान में भाजपा की सरकार बना रहे हैं।
वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, Polstrat व टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों से इत्तर हैं। ये राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त या भाजपा से कड़ी टक्कर में दिखा रहे हैं। मतलब कि थोड़ी सी सीटें ऊपर-नीचे या सटीक जोड़-तोड़ हुआ तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भी बन सकती है।
राजस्थान के जोधपुर जिले से अलग होकर नया जिला बना फलोदी के सट्टा बाजार के दावे, अनुमान और भविष्यवाणी व एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होंगे या गलत? इसका 3 दिसंबर को मतों की गिनती से ही चलेगा।
(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावे का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications