जोधपुर में तस्करों के बीच खूनी संघर्ष, पांच सदस्यों का अपहरण कर दो की हत्या की
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में तस्करों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला है। तस्करों की एक गैंग ने दूसरी गैंग के पांच सदस्यों का अपहरण कर लिया और फिर उनसे दो सदस्यों की हत्या कर डाली। एक को गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर फेंककर भाग गए।

जोधपुर के बोरानाडा एसीपी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि देर रात एक शव मेडिप्ल्स अस्पताल के बाहर तथा दूसरा शव नारनाडी इलाके में मिला। जोधपुर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों मृतक दोस्त हैं। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अनुसंधान किया तो पता चला कि कल शाम को 5 लोगों का अपहरण डांगियावास इलाके से किया गया था। हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल नोखड़ा के भाई सुरेश नोखड़ा, ओमप्रकाश और उसके साथियों ने अपहरण किया और इनके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद इन्हें अलग-अलग इलाकों में फेंक कर चले गए। अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि दोनों ही गैंग तस्करी करती थी।
मणिपुर से आ रही खेप को महेंद्र और भैराराम के साथ सरवण दुदे खान और कंवराराम ने मिलकर लूट लिया था। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक महेंद्र बोयल गांव तथा मृतक भैराराम डांगियावास गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चरी के बाहर जुटे और हत्यारों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications