कर्मचारी ने रिश्वत में मांगी अस्मत, महिला ने उसे घर बुलाकर चुपके से बनाया ये VIDEO
Jodhpur News, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक महिला की इज्जत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यह महिला जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मकान बनवा रही है जबकि कर्मचारी इससे अकेले में मिलने का समय मांग रहा है।

जोधपुर नगर निगम का मामला
पीड़ित महिला के अनुसार उसने अपने प्लॉट पर मकान बनाने की परमिशन जोधपुर नगर निगम से ली थी। निगम में परमिशन की राशि भी जमा करवा दी, लेकिन किसी कारणवश आपसी झगड़े की वजह से शिकायत होने के बाद नगर निगम के अधिकारी अकेले में मिलने का समय मांग रहे हैं। रिश्वत के जगह उससे अस्मत मांगी जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी जोधपुर नगर निगम के महापौर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अपनी ओर से एक शिकायत दर्ज कराई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश की थी।

महिला ने पुलिस को दिए सबूत
अब नए मामले में पीड़ित महिला ने जोधपुर के महामंदिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैं। पीड़िता ने उसकी अस्मत मांगे जाने के सबूत के तौर पर वाट्सएप चैटिंग के स्क्रीनशॉट, ऑडियो और वीडियो विजुअल भी जमा कराए हैं। Jodhpur nagar nigam वीडिया में नगर निगम के कर्मचारी महिला के घर पर बैठकर डील करते हुए देखा गया है। यह वीडियो खुद पीड़िता ने चुपके से रिकॉर्ड किया हैं।

मामले की जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से पता चला कि भवन निर्माण की स्वीकृति का मामला चल रहा था। उपायुक्त के पीए कक्ष में से शुभम नाम के कर्मचारी से उसकी बात हुई है। पूरे मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री राठौड़ ने कपिल सिब्बल को Twitter पर बताई वो जगह, जहां मिलेंगे Air Strike के सबूत