जोधपुर में यूट्यूब स्टार बनाने के नाम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
जोधपुर, 31 जनवरी। राजस्थान के जोधपुर में पाली की एक नाबालिग को यूट्यूब स्टार बनाने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की बीते तीन चार साल से यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाती है। इसी दौरान वह बाबरा हाल जोधपुर निवासी आरोपी निजामुद्दीन उर्फ राज खान के सम्पर्क में आई।
आरोपी ने पीड़िता को टॉप का यूट्यूब स्टार बनाने का झांसा देकर उसको जोधपुर में एक फ्लैट पर लेकर आया और उसके साथ रेप किया।
परिवार को बताने के नाम पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसलिए पीड़िता कुछ दिन तक चुप रही। पाली लौटने के बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने 28 जनवरी को जोधपुर से आरोपी को पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications