लक्ष्मी विलास पैलेस होटल केस : सीबीआई कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री अरुण शौरी
जोधपुर। राजस्थान के उदयपुर के बहुचर्चित लक्ष्मी विलास पैलेस होटल के विनिवेश के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए।

यूं तो शौरी को 8 अक्टूबर को भारत होटल्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ज्योत्सना सूरी, लाजार्ड इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के तत्कालीन प्रबंध निदेशक आशीष गुहा व कांतिलाल कर्मसे के साथ ही पेश होना था, मगर पत्नी और बेटे की तबीयत को देखते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें 15 अक्टूबर तक कभी भी पेश होने की छूट दी थी।
बता दें कि शौरी ने खुद ने और उनके मित्र पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के बेटे मानवेन्द्र सिंह व पुत्रवधू चित्रा सिंह ने बतौर जमानतदार मुचलके पेश किए। मामले के अनुसार सीबीआई कोर्ट ने गत 15 सितंबर को प्रसंज्ञान लेते हुए सीबीआई कोर्ट की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था तथा 252 करोड़ रुपए के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को महज 7.50 करोड़ रुपए में बेचकर सरकार को 244 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, भारत होटल्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ज्योत्सना सूरी, पूर्व आईएएस अफसर प्रदीप बैजल, आशीष गुहा व कांतिलाल कर्मसे के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications