शादीशुदा प्रेमी और नर्सिंग स्टूडेंट प्रेमिका को होटल के बंद कमरे में इस हाल में देख दंग रह गया स्टाफ
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित धूम होटल के रूम में प्रेमी युगल का शव मिला है। ये दोनों 29 अक्टूबर को होटल में रुके थे। तब युवक ने अपना नाम लोकेश मीणा निवासी रोहदा रंगपुर कोटा और लड़की ने देवीखेड़ा देवली टोंक की रहने वाली बताया था।

बदबू आने पर पता चला
शनिवार सुबह होटल के कर्मचारी रूम के पास से गुजरे तो कमरे से बदबू आने पर उन्हें शक हुआ। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना उदय मंदिर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवा कर देखा तो युवक लोकेश फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, युवती का शव पलंग पर पड़ा था।

एफएसएल टीम भी पहुंची
उसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एफएसएल टीम को दी। एफएसएल टीम और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक लोकेश और लड़की के बीच में प्रेम प्रसंग था। पूर्व में लड़की ने लोकेश के खिलाफ पोक्सो में संबंधित थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच राजीनामा हो गया था। मृतका नर्सिंग की छात्रा थी। लोकेश पहले से ही शादीशुदा था। संभवत इसी के चलते दोनों परिवारों में इनकी शादी को लेकर सहमति नहीं बनी थी।

युवती का शव दो तीन दिन पुराना
इसके चलते लोकेश जोधपुर आया और लड़की को यहां बुलाकर होटल में ठहरे थे। संभवतया लोकेश ने उसकी एक दो दिन पहले ही हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी तक पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जोधपुर एसीपी राजेश ने बताया कि लड़की का शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है जबकि लड़के को होटल स्टाफ ने घटना से एक दिन पहले देखा था। 32 वर्षीय शादीशुदा युवक कोटा का रहने वाला है जबकि लड़की टोंक की है। नर्सिंग स्टूडेंट है। मौके पर लड़की का आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका 1999 का जन्म है।












Click it and Unblock the Notifications