कांकाणी हिरण शिकार केस : सलमान खान जोधपुर कोर्ट में नहीं हुए पेश, जज ने दिया यह आदेश
जोधपुर। राजस्थान के बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में गुरुवार को अभिनेता सलमान से जुड़ी खबर आई है। जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट द्वारा सलमान खान को सजा सुनाए जाने के खिलाफ सलमान की ओर से पेश की गई अपील पर गुरुवार कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई में सलमान खान पेश नहीं हुए और उनकी तरफ से हाजिरी माफी पेश की गई। सलमान के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए अगली पेशी पर पेश होने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 27 सितम्बर 2019 को होगी।
सलमान की ओर से अधिवक्ता सुषमा धारा ने कोर्ट में हाजिरी माफी पेश कर अक्टूबर 2019 में तारीख मांगी, लेकिन कोर्ट ने सितम्बर 2019 में सुनवाई मुकर्रर की है। हालांकि इससे पहले जज ने सलमान के नहीं आने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, लेकिन हाजरी माफी स्वीकार कर ली। साथ ही अगली पेशी पर अधिवक्ता को बहस के लिए भी निर्देशित किया।

गौरतलब है कि 3 अप्रेल को हुई पिछली सुनवाई पर जज ने कहा था कि सलमान लंबे समय से हाजिरी माफी पर चल रहा है, हो सके तो अगली पेशी पर पेश हो। इसके चलते गुरुवार को सलमान के आने की चर्चा शुरू हो गई। सुनवाई के बाद भी कुछ देर तक अगली तारीख नहीं मिलने से ऐसा लगा कि शायद दोपहर तक सलमान जोधपुर आ जाए, लेकिन अगली तारीख मिलने के बाद 27 सितम्बर को आना तय हो गया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications