Joint exercise Garuda-7 : जोधपुर में भारत-फ्रांस के वायुसेना प्रमुखों ने उड़ाए लड़ाकू विमान,
भारत और फ्रांस की वायुसेना के बीच राजस्थान में संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़-7 जारी है। आज दोनों देशों की वायुसेना ने आसमान में अपना दमखम दिखाया। इस दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और फ्रांसीसी एयरफोर्स चीफ जनरल स्टीफन भी जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद रहे। दोनों के बीच सोमवार को दिल्ली में मुलाकात हुई थी। मंगलवार को दोनों ने जोधपुर पहुंचकर युद्धाभ्यास में भाग लिया।

इस दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख फ्रांस से निर्मित लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी जबकि फ्रांसीसी वायुसेना के प्रमुख भारत में निर्मित स्वदेशी फाइटर प्लेन सुखोई उड़ाया। इससे पहले साल 2014 में संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ के पांचवें संस्करण में भी दोनों सेनाओं के प्रमुखों ने यहां पर लड़ाकू विमान उड़ाए थे।
बता दें कि राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में भारतीय वायुसेना का एयरबेस भारत पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक है। हिंदुस्तान के आसमां में इन दिनों सुखोई, राफेल व तेजस जैसे लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। यह सब बीते दस दिन से भारत व फ्रांस की वायुसेना के बीच जारी संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़-7 के तहत हो रहा है।
संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़-7 में मंगलवार को भारत और फ्रांस की वायुसेना के चीफ ने भी फाइटर जेट्स में करीब एक घंटे तक उड़ान भरी। इस युद्धाभ्यास में हवा में फ्यूल से भरने से लेकर हथियार सिस्टम के नए सिरे से यूज करने की प्रैक्टिस की गई। मंगलवार को एक साथ 10 फाइटर जेट और एक ट्रांसपोर्टर एयरक्राफ्ट ने बेस से उड़ान भरी।












Click it and Unblock the Notifications