जोधपुर: जमीनी विवाद में युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के निकटवर्ती गुढ़ा विश्नोइयान गांव में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदार की लाठियों व बैसबॉब बल्ले से पिटाई कर दी। घायल युवक की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Jodhpur Youth beaten to death in Land dispute

उसकी मौत के बाद शनिवार सुबह अस्पताल में मोर्चरी के बाहर काफी संख्या में परिजन व परिचितों की भीड़ जमा हो गई और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लग गए। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने उनसे समझाइश की।

एसीपी बोरानाडा मांगीालाल राठौड़ ने बताया कि गुढ़ा विश्नोइयान गांव का रहने वाला जंवरीलाल (25) पुत्र बाबूलाल विश्नोई गत 18 मई को अपनी बाइक पर दूध लेकर घर की तरफ लौट रहा था। तब बीच रास्ते में अशोक व उसके भाई सुभाष विश्नोई पुत्र तेजाराम, दिनेश पुत्र मांगीलाल, निरमा पत्नी अशोक एवं सोहनी पत्नी तेजाराम आदि ने उसका पीछा करते हुए बाइक को टक्कर मारकर रुकवाया।

इसके बाद लाठियों व बैसबॉल बल्ले से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जंवरीलाल को उपचार के लिए उसी दिन मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी शुक्रवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह काफी संख्या में परिजन व परिचित अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने मोर्चरी के बाहर धरना दिया और हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मांग पूरी नहीं होने तक शव ले जाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी वहां पहुंचे और समझाइश की। एसीपी राठौड़ ने बताया कि घटना के समय हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया था। एक अभियुक्त अशोक खावां को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि इनके बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मृतक जंवरीलाल के पिता बाबूलाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+