Jodhpur Violence: पुलिस ने 200 लोगों पर दर्ज की FIR, दंगा भड़काने के 45 आरोपी अरेस्ट, अब हालात कैसे?
jodhpur Riots News: राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के सूरसागर इलाके में दंगे भड़के हैं। शुक्रवार रात को अचानक दुकान व ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। जीप में तोड़फोड़ हुई है और जमकर पत्थर बरसाए गए हैं। दूसरे दिन शनिवार को हालात नियंत्रण में हैं। जोधपुर के हिंसा भड़काने वालों पर तगड़ा एक्शन लिया है।
जोधपुर हिंसा केस में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है जबकि दंगा भडकाने के 45 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों ने पथराव करके थानाधिकारी को घायल कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को चार-पांच राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के सूरसागर का ईदगाह इलाका अति संवेदनशील जगहों में से एक है। यहां पर शुक्रवार शाम को राजाराम सर्किल क पास ईदगाह के पिछले हिस्से की दीवार से दो गेट निकालने का कार्य शुरू होने पर बस्ती के लोगों ने विरोध जताया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
Recommended Video
दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के बीच वार्ता हुई तो रात साढ़े नौ बजे गेट बंद करने को लेकर सहमति बनी। दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घर लौट गए थे। पुलिस भी गश्त कर रही थी। रात करीब सवा दस बजे व्यापारियों के मोहल्ले के 10-12 युवकों ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया।
पथराव से हड़कंप मच गया और दूसरे पक्ष के लोग भी जवाब में पत्थर फेंकने लगे। इस बीच एक गुट के लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। सुभाष चौक इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को भी फूंक दिया।
सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरएसी भी तैनात की गई। देर रात तक स्थिति पर काबू पाया जा सका। पूरी रात स्थिति तनावपूर्ण रही। दंगाइयों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह देर रात तक सूरसागर इलाके में डटे रहे।












Click it and Unblock the Notifications