Jodhpur murder Case: पप्पू राम ने इस बात का बदला लेने के लिए चाचा-चाची, भाभी-भतीजी को मार डाला
राजस्थान जोधपुर जिले के ओसियां में पप्पूराम ने अपने चाचा, चाची, भाभी व भतीजी की हत्या कर डाली।
राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में चार लोगों के नृशंस हत्याकांड में आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपने चाचा पूनाराम बैरड़ (55), चाची भंवरी देवी (50), भाभी धापू (24) व 6 माह भतीजी की हत्या की ऐसी वजह बताई, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया।

जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चार लोगों की हत्या और फिर शवों को जला देने के आरोपी पप्पू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पप्पूराम का अपने चाचा से जमीन का विवाद चल रहा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पप्पू राम व पूनाराम बैरड़ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सात माह पहले पप्पू के भाई ने सूरत में आत्महत्या कर ली थी। पप्पू को लगता था कि उसके चाचा ने भाई की हत्या करवाई है। वह इस बात को लेकर कई बार चाचा से झगड़ा भी कर चुका था।
एक बार झगड़े में उसने चाचा पर भाई की हत्या का आरोप लगाया तो पूनाराम ने भी गुस्से में आकर बोल दिया था कि 'हां मैंने ही करवाई हत्या' तब से पप्पू ने अपने चाचा से भाई की मौत का बदला लेने की ठान रखी थी।
बीती रात वह सुबह चार बजे आरोपी पप्पू राम ने कुल्हाड़ी से पहले चाचा पूनाराम, फिर चाची भंवरी देवी, भाभी धापू और उसकी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद सभी शवों को घसीटकर झोपड़े में एक साथ किया। झोपड़े के आग लगा दी, ताकि शव उसमें जल जाएं और किसी को उस पर शक नहीं हो।
सुबह चार बजे झोपड़े में आग लगने का पता चलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की तब झोपड़े में चार शव जले हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि शव को हत्या करने के बाद जलाया गया।
शक के आधार पर पुलिस ने पप्पूराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि वारदात में अन्य किसने उसका साथ दिया।












Click it and Unblock the Notifications