जोधपुर में चलती कार बन गई आग का गोला, चालक ने इस तरकीब से बचाई जान

Jodhpur News, जोधपुर। जेएनवीयू केन्द्रीय कार्यालय सर्किल के पास रविवार रात चलती कार आग का गोला बन गई। धुआं-दुर्गंध आने से कार रोक व्यवसायी ने बाहर निकलकर जान बचाई। शास्त्री नगर स्थित अग्निशमन केन्द्र की एक दमकल ने आग पर काबू पाया।

jodhpur businessmans car catches fire

जानकारी के अनुसार आशापूर्णा एनक्लेव निवासी व्यवसायी ओमप्रकाश डूडी रात करीब नौ बजे कार में परिवार के साथ रातानाडा से की तरफ से भैंरूजी चौराहा आ रहे थे। जेएनवीयू केन्द्रीय कार्यालय के बाहर शहीद स्मारक के पास पहुंचने पर कार से धुआं निकलने लगा। दुर्गंध आने पर कार चला रहे व्यवसायी को संदेह हुआ। उन्होंने सडक़ किनारे कार रोकी और सभी बाहर निकल आए। कुछ ही देर में पूरी कार आग का गोला बन गई।

ये भी पढ़ें : AJMER : सगाई टूटी तो लड़की के भाई को मारकर दफना दिया, 5 दोस्त ​गिरफ्तार, देखें VIDEO

सूचना पर एक दमकल के साथ अग्निशमन कर्मचारी कैलाश चौरडि़या, दीपक मीणा व इकबाल खां मौके पर पहुंचे। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। भीड़-भाड़ के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची। व्यवसायी डूडी ने बताया कि आग से डिक्की को छोड़ पूरी कार जल गई। कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+