Audi हादसा जोधपुर : 10 लोगों को रौंदने वाले ने 3 साल पहले इसी रोड पर दो को कुचला
जोधपुर, 11 नवंबर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में रौंगटे खड़े कर देने वाला सामने आया है। एक बेकाबू ऑडी कार ने दस लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। ऑडी कार चार वाहनों को टक्कर मारते हुए झुग्गियों में जा घुसी। आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

अमित चला रहा था ऑडी कार
ऑडी कार चालक की पहचान जोधपुर के खेमे का कुआं निवासी अमित नागर (50) के रूप में हुई है। यह वो ही शख्स है, जिसने तीन साल भी जोधपुर के एम्स रोड पर इसी तरह के हादसे को अंजाम दिया था।

जोधपुर के एम्स रोड पर हुआ हादसा
तब कार से दो स्कूटी चालकों व एक ट्रैक्सी को टक्कर मारी थी, जिसमें दो युवक घायल हुए थे। अब अमित ने ऑडी से लोगों को रौंद दिया। मंगलवार सुबह बजे जोधपुर के एम्स रोड पर हुए ऑडी हादसे में दो एक्टिवा, दो बाइक और साइकिल सवारों को रौंदा है।

जोधपुर ऑडी हादसे में किशोर की हुई मौत
इसके बाद कार झुग्गियों में घुस गई। हादसे में झुग्गी में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर अंबालाल पुत्र हीरालाल की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को जोधपुर में एम्स में भर्ती करवाना पड़ा। घायलों में से एक महिला व दो बच्चों की हालत गंभीर है।
दो लाख का मुआवजा
हादसे की सूचना पाकर सीएम अशोक गहलोत एयरपोर्ट से सीधे एम्स पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके हाल जाने। सीएम ने मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक लाख व अन्य को 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications